फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   teenager boy committed rape with innocent girl In Kasganj

बच्ची के साथ किशोर ने किया गलत काम: टीवी देखने उसके घर गई थी, बिजली चली गई तो एकांत में ले गया; चीख पड़ी मासूम

Wed, 14 Jun 2023 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 02:33 PM IST
सार

कासगंज में किशोर ने बच्ची के साथ गलत काम किया। वह टीवी देखने उसके घर गई थी। बिजली चली गई तो उसे एकांत में ले गया था। इस दौरान उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
teenager boy committed rape with innocent girl In Kasganj
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो) - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार की दोपहर सात वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग बच्ची को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

बिजली आने की प्रतीक्षा में बैठी रही बच्ची

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। परिजन ने बताया कि मोहल्ले के एक मकान में कई किराएदार रहते हैं। एक किराएदार के घर में बच्ची टीवी देखने अन्य बच्चों के साथ गई थी। कुछ देर बाद बिजली चली गई। बाकी बच्चे चले गए, लेकिन बच्ची बिजली आने की प्रतीक्षा में बैठी रही। इसी बीच घर में रह रहे 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची को झांसे में ले लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस पर बच्ची चीख पड़ी। परिवार के लोग आवाज सुनकर बच्ची को देखने पहुंचे। तब तक किशोर भाग गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश

एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे

एएसपी जितेंद्र दुबे एवं सीओ सदर अजीत चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बच्ची को उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। टीम ने फोटोग्राफी की। इसी के साथ नमूने भी संग्रहित किए।

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed