{"_id":"6852f216fe73c8737e00018a","slug":"even-after-the-temperature-dropped-the-humidity-made-people-miserable-etah-news-c-163-1-sagr1016-135092-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तापमान गिरने के बाद भी उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तापमान गिरने के बाद भी उमस ने किया बेहाल
Wed, 18 Jun 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। मंगलवार सुबह और रातभर रुक-रुककर हुई बरसात के बाद बुधवार को दिन में धूप निकली। भले ही बीते दिन की बरसात की वजह से तापमान गिरा, लेकिन दोपहर के समय उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
मंगलवार की शाम तेज बरसात के बाद रातभर रुक-रुककर हल्की वर्षा होती रही। ऐसे में मौसम में काफी बदलाव आया और रात में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बुधवार की सुबह भी सुहानी थी। काफी देर तक धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे। ऐसे में लोगों ने मौसम का आनंद लिया लेकिन दोपहर होते ही धूप निकली तो एकदम से मौसम के तेवर तल्ख हो गए।
भले ही अधिकतम तापमान बहुत ऊपर नहीं गया। मंगलवार को ये 37 डिग्री सेल्सियस था तो बुधवार को 34 पर ही रहा। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की कमी आई और 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद बादल, गीली जमीन और धूप की वजह से बनी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर लोग पसीने में तरबतर होते रहे। कूलर-पंखों की हवा भी राहत नहीं दे पा रही थी।
विज्ञापन
ऐसे में लोग आसमान की ओर फिर बारिश के लिए निहारते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि हफ्ते भर तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। कभी हल्की वर्षा तो कभी धूप निकलने से उमस होने का सिलसिला चलता रहेगा। अच्छी बात यह है कि तापमान नियंत्रित रहेगा।
बिजली की ट्रिपिंग ने किया परेशान
मंगलवार की रात में हुई बरसात से कई जगह फॉल्ट हुए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि मौसम अच्छा होने की वजह से इसका ज्यादा असर नहीं महसूस हुआ लेकिन बुधवार दोपहर को भी पूरे दिन बार-बार बिजली ट्रिप करती रही। 10-15 मिनट की आपूर्ति और फिर इतनी ही देरी की कटौती से लोग परेशान हो गए। कहीं कोई बड़ा फॉल्ट न होने और तापमान भी बहुत अधिक न होने के बावजूद इस अव्यवस्था से लोग विद्युत निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे।