{"_id":"6818aa6adf76a2c51e02fc4b","slug":"even-after-the-action-private-bus-drivers-are-picking-up-passengers-from-in-front-of-the-stand-etah-news-c-163-1-eta1001-133155-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार्रवाई के बाद भी स्टैंड के सामने से सवारी भर रहे निजी बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार्रवाई के बाद भी स्टैंड के सामने से सवारी भर रहे निजी बस चालक
Mon, 05 May 2025 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 05 May 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय पर निजी बस संचालकों की मनमानी लगातार जारी है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की कई कोशिशों और कार्रवाइयों के बावजूद भी इन संचालकों पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। वो रोडवेज बस स्टैंड के ठीक सामने से ही सवारियां भर रहे हैं। इसका खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी फर्रुखाबाद रूट पर चलने वाली निजी बसों से है। चालक बस को सवारियों को बैठाने के लिए मुख्य सड़क पर रोडवेज के बीच में ही खड़ा कर लेते हैं। इस वजह से यातायात में रुकावट आती है और दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के ठीक बराबर में पुलिस चौकी होने के बावजूद इन बस चालकों का दुस्साहस कम नहीं हो रहा है। बिना किसी डर के सड़क पर अपनी बसें रोककर सवारियों को चढ़ाते-उतारते हैं।
निजी बस का रंग रोडवेज से मिलता -जुलता होने के कारण लोग इनमें बैठ जाते हैं। बाद में जब टिकट मिलता है तब पता चलता है कि निजी बस में सफर कर रहे हैं। फर्रुखाबाद मार्ग के अलावा कासगंज मार्ग पर भी निजी बसों का बोलबाला है। यहां के लिए भी निजी बसों को चालक निगम की बस के पीछे या बीच में खड़ा कर लेते हैं। यात्रियों को कम किराए का लालच देकर बिठा लेते हैं। जिसकी वजह से निगम को राजस्व की हानि हो रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
कंपिल-दिल्ली बस सेेवा जल्द होगी शुरू
एटा। डिपो की एक बस का संचालन कंपिल से दिल्ली के लिए जल्द ही शुरू किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अलीगंज विधायक सत्यपाल सिहं राठौर के सुझाव पर नई बस चलाने के निर्णय लिया गया है। निगम की ओर से कुछ नई बसें आने वाली हैं, जिसके बाद एटा से कंपिल और वहां से वापस होते हुए दिल्ली तक बस का संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे कि अलीगंज और कंपिल केे आसपास के लोग दिल्ली तक सीधी यात्रा का लाभ ले पाएंगे। संवाद