फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eteeem par taale, nakadee sankat se kaish ke laale

एटीएम पर ताले, नकदी संकट से कैश के लाले

Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
eteeem par taale, nakadee sankat se kaish ke laale
बैंक शाखाएं बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार, रविवार और सोमवार को बैक शाखाएं बंद रहने से लोगों को कैश की चिंता सताने लगी है। शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र और कस्बों में एटीएम मशीनें खाली रहने से लोग बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। जिन एटीएम में कैश वहां ग्राहक कनेक्टिविटी समस्या से जूझते दिखाई दिए। वहीं वर्किंग डे में खाते से वेतन और पेंशन नहंी निकलने से नौकरीपेश लोग अगले तीन दिन तक रसोई चलाने को लेकर चिंतित दिखाई दिए। ग्राहक तीन दिन बैंक बंद रहने का पता होने के बाद भी बैंक अधिकारियेां पर एटीएम मशीनों में कैश फीडिंग नहीं कराने का आरोप लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

एक्सिस बैंक एटीएम कचहरी रोड
समय 12.00 बजे
कचहरी रोड तिराहा स्थित एक्सिस बैंक के बाहर ग्राहक डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेकर खड़े दिखाई दिए। पूछने पर पता चला कि एटीएम मशीन में कैश फीड है, लेकिन कनेक्टिविटी फेल होने के कारण निकासी नहीं हो रही। इसके चलते ग्राहक बैरंग लौट रहे थे।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक एटीएम कचहरी तिराहा
समय 12.30 बजे
यहां पर केनरा और एसबीआई बैंक के दो एटीएम सेंटर हैं, लेकिन दोनो में से किसी एटीएम में कैश फीड नहीं था। इसके चलते ग्राहक आकर लौट रहे थे। ग्राहक तीन दिन बैंक बंद रहने के बाद भी अधिकारियों पर कैश फीड नही कराने का आरोप लगा रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे स्थित इलाहाबाद, पीएनबी और सेंट्रल बैंक एटीएम
समय 02.00 बजे
हाईवे के किनारे आठ से दस कदम दूरी पर सेंट्रल, इलाहाबाद, पीएनबी के तीन एटीएम हैं, लेकिन तीनों के शटर डाउन मिले। ग्राहक इस इंतजार में एटीएम के बाहर खड़े मिले कि शायद रात को कैश फीडिंग हुई है और देर से एटीएम खुलेंगे, लेकिन नहीं खुले।

आगरा रोड एचडीएफसी और एक्सिस बैंक एटीएम
समय 02.30 बजे
लोग स्वेटर और शॉल ओढ़े एटीएम सेंटर खुलने का इंतजार कर रहे थे। तीन बजे के बाद एटीएम खुले, लेकिन कैश नहीं मिलने के कारण ग्राहक लौट गए। गार्ड ने बताया कि जब बैंक के पास कैश उपलब्ध नहीं है तो एटीएम मशीन में कैश कैसे फीड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed