फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Youth dies after being shot in the head, case entangled in murder-suicide

एटा: सिर में गोली लगने से युवक की मौत, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

Sat, 03 Dec 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Etah: Youth dies after being shot in the head, case entangled in murder-suicide
एटा। मृतक सिंटू सिंह फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे एक युवक की सिर में दायीं ओर गोली लगने से खेत में ही मौत हो गई। परिजन हत्या की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस फोरेंसिक व अन्य एक्सपर्ट की मदद से घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

गांव नगला किशन सिंह निवासी सिंटू सिंह (25) के सिर में गोली लगने से मौत हुई है। भाई पिंटू सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे मैनपुरी से बाइक द्वारा सिंटू लौटा था, इसके बाद आठ बजे के करीब खेतों की ओर चला गया। यहां पर किसी ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताया कि नौ बजे के करीब विद्युत सप्लाई आई तब चचेरे भाई मानपाल सिंह खेतों में पानी लगाने गए तो खून से लथपथ घायलावस्था मेड़ के सहारे वह पड़ा मिला था। उस समय सांसें चल रही थीं, तब एंबुलेंस को बुलाकर सीएचसी लेकर गए, यहां मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि किसी ने भाई की गोली मारकर हत्या की है, अगर वह स्वयं आत्महत्या करता तो तमंचा और खोखा मौके पर पड़ा जरूर मिलता। लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र ने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर किसी के खिलाफ नहीं दी है। हत्या की बात कही जा रही है लेकिन जिस दिशा में गोली लगी है, उससे आत्महत्या होना ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस से पहले परिजन पहुंच गए थे ऐसे में आत्महत्या में उपयोग किया गया हथियार गायब करने की आशंका लग रही है। सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

युवक के सिर में गोली लगने से मौत हुई है। फोरेंसिक और एक्सपर्ट टीमों के माध्यम से जांच कराई जा रही है। परिजन किसी भी तरह की रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
- धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed