फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: The family was considering the death of the shoe businessman as an accident the murder was confirmed after the X-ray

एटा: जूता व्यवसायी की मौत को हादसा समझ रहे थे परिजन, एक्सरे के बाद हुई हत्या की पुष्टि

Wed, 02 Mar 2022 08:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 02 Mar 2022 08:07 PM IST
सार

मृतक अबरार के भाई इकरार ने बताया कि पहले उन्हें दुघर्टना की सूचना मिली। बाद में जानकारी हुई कि भाई को गोली मारी गई है। दोपहर बाद शव को ले जाकर पुलिस ने एक्सरे कराया, जहां सिर में गोली फंसी हुई दिखी, वहीं पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत होना बताया गया।

विज्ञापन
Etah: The family was considering the death of the shoe businessman as an accident the murder was confirmed after the X-ray
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगला पोता निवासी जूता व्यवसाई की हत्या के मामले में पुलिस व परिजन पहले दुघर्टना समझते रहे। बाद में कनपटी के पास छेद देख परिजनों को अंदेशा हुआ कि गोली मारी गई है। इसके बाद शव का एक्सरे कराया गया और सिर में गोली फंसी मिलने से राज खुल सका।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक जूता व्यवसाई अबरार के भाई इकरार ने बताया कि पहले उन्हें दुघर्टना की सूचना मिली। बाद में जानकारी हुई कि भाई को गोली मारी गई है। दोपहर बाद शव को ले जाकर पुलिस ने एक्सरे कराया, जहां सिर में गोली फंसी हुई दिखी, वहीं पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत होना बताया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है। पोस्टमार्टम करने वाली टीम के चिकित्सकों का कहना है कि मृतक को सटाकर गोली मारी गई है। गिरने के कारण गोली वाला स्थान रगड़ गया, जिससे ब्लैक स्पॉट खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवा व्यवसायी की हत्या के बाद शहर के राजनैतिक और सामाजिक वर्ग के लोग पोस्टमार्टम पहुंच गए। इनमें सपा विधायक प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव, जहीर अहमद, शराफत हुसैन उर्फ काले, राकेश गांधी आदि मौजूद रहे।

पैनल से हुआ पोस्टमार्टम

शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए दो चिकित्सकों का पैनल बनाया गया। टीम में डॉ. राजेश शर्मा और डॉ. आरके दयाल ने किया। इस दौरान वीडियोग्राफी कराई गई।

सात मार्च को है बहन की शादी

मृतक के भाई इकरार ने बताया उसकी छोटी बहन इकरा की शादी सात मार्च को है। शादी के कार्ड आदि बांटे जा चुके हैं। घर में शादी की तैयारियां चल रही है। ऐसे में किसी ने मेरे भाई की हत्या कर दी।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

व्यवसाई की हत्या के बाद पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच करने में जुटी हुई है। परिजनों को मामले का जल्द खुलासा करने का भी आश्वासन दिया गया है। सीओ सिटी ने कहा पुलिस कार्य कर रही है। घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed