फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: School bus overturns due to steering failure, children safe

एटा : स्टीयरिंग फेल होने से स्कूल की बस पलटी, बच्चे सुरक्षित

Sun, 21 Sep 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Etah: School bus overturns due to steering failure, children safe
जलेसर (एटा)। सिकंदराराऊ रोड पर शनिवार सुबह स्कूल की बस स्टीयरिंग फेल होने से पलट गई। बच्चों के चिंतित परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बे के कृष्णानंद सरस्वती विद्या मंदिर की बस सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सराय ऊसर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में स्टेयरिंग फेल होने पर पलट गई और बच्चों की चीख-पुकार मच गई। बस के पलटते ही आसपास गांव के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने हादसे की जानकारी स्कूल प्रशासन, पुलिस को देते हुए बच्चों को बाहर निकाला। स्कूल से जुड़े लोग एवं कोतवाली प्रभारी अमित कुमार फोर्स सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। बच्चों को सकुशल देख सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed