फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah Polytechnic received the list of 1700 candidates

Etah News: एटा पॉलिटेक्निक को मिली 1700 अभ्यर्थियों की सूची

Wed, 25 Jun 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Etah Polytechnic received the list of 1700 candidates
एटा। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। अब 27 जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। एटा पॉलिटेक्निक को करीब 1700 सफल अभ्यर्थियों की सूची दी गई है। इन्हें फोन कॉल कर काउंसिलिंग की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन



एटा पॉलिटेक्निक में कुल 246 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन के निर्देश पर यहां सहायता केंद्र बनाया गया है। इसके माध्यम से सफल अभ्यर्थियों को फोन कर काउंसलिंग के बारे में जानकारी देकर बुलाया जा रहा है। तीन चरणों की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में 27 जून से 2 जुलाई तक संस्थानों के विकल्प चुनने का समय निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर आवेदकों को सीट आवंटन कर 3 जुलाई को परिणाम घोषित किया जाएगा। 4 से 6 जुलाई तक ऑनलाइन अपनी सीट पक्की कर शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटित संस्थान के सहायता केंद्र पर पहुंचकर आवेदक को 4 से 7 जुलाई तक अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया 9 जुलाई और तीसरे चरण की 18 जुलाई से शुरू की जाएगी। पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश ने बताया कि लगभग 1700 अभ्यर्थियों की सूची मिली है, सभी को कॉल कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की जानकारी दी जा रही है। इस बात पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है कि जानकारी के अभाव में कोई अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed