{"_id":"6366822dfa5d032cc56b9017","slug":"etah-police-could-not-move-even-a-step-in-four-days-etah-news-agr5524695196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः चार दिन में एक कदम भी नहीं बढ़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः चार दिन में एक कदम भी नहीं बढ़ सकी पुलिस
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला अरूणा नगर जीटी रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को एक नवंबर की रात चोरों ने काट लिया था और 26 लाख पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। इस मामले को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है।
अधिकारियों के जल्द खुलासा होने की बातें कही जा रही हैं लेकिन कोई ठोस कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है।
पुलिस की पांच टीमें लगातार एटीएम चोरों तक पहुंचने के लिए काम कर ही हैं। सीसीटीवी कैमरों से कोई सफलता हाथ नहीं लग रही है। एक कार सीसीटीवी कैमरा में संदिग्ध दिखाई दे रही थी, उस कार तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। आशंकाएं जताई जा रही हैं कि एटीएम के जानकारों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन कौन हो सकता है ऐसी जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों से भी जुटाई जा रही है।
जिला से बाहर भेजी गई टीमें भी अभी तक नहीं लौट सकी हैं, ऐसे में अब तक हाथ खाली होने की बात ही सामने आ रही है। इस मामले को लेकर पुलिस के अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं और चुप्पी साधे हुए हैं। आखिर कब तक खुलासा हो सकेगा इस बात को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुुुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता, प्रयास किए जा रहे हैं।