फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Police beat up the young man badly on the quarrel between the couple

एटा: दंपती में हुए झगड़े पर पुलिस ने युवक को बुरी तरह पीटा

Sun, 20 Nov 2022 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Etah: Police beat up the young man badly on the quarrel between the couple
एटा। शरीर पर चोट के निशान दिखाता युवक। संवाद - फोटो : ETAH
मिरहची (एटा)। कस्बा निवासी एक दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसकी शिकायत लेकर पत्नी मायके वालों के साथ नगर स्थित चौकी पर पहुंची और पति को पकड़वा दिया। आरोप है कि यहां पर पुलिसकर्मियों ने युवक की बुरी तरह से पिटाई की। जिससे शरीर पर चोटों के निशान बने हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महेश राठौर ने बताया कि उसकी शादी जलेसर नगर के मोहल्ला हथौड़ा निवासी सुनहरी लाल की पुत्री अनीता के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई है। पत्नी किसी न किसी बात को लेकर आएदिन झगड़ा करती रहती है। आरोप है कि शनिवार को भी झगड़ा हो गया और उसने मायके वालों को बुला लिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने चौकी पर मौजूद सिपाही से सांठगांठ करके पकड़वा दिया। दोनों सिपाहियों ने बेल्टों से बुरी तरह पिटाई की। जिसकी वजह से शरीर पर चोटों के निशान हैं। जेल भेजने की धमकी दी और छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का एक वीडियो रविवार की शाम वायरल हुआ है। इसमें युवक पिटाई से आई चोटों को दिखा रहा है और पांच हजार रुपये लेने की बात भी कह रहा है। वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है कि चौकी के पुलिस कर्मियों ने धमकाकर उसकी एक वीडियो भी बनाई है। इसमें कहलवाया गया है कि उसको पुलिस ने नहीं पत्नी के मायके वालों ने पीटा है। युवक को पुलिस कर्मियों की ओर से चोट पर लगाने के लिए कुछ दवा भी दी गई है इसको युवक दिखा रहा है।
इस तरह का कोई प्रकरण मेरे सज्ञान में नहीं है। अगर पीड़ित शिकायत लेकर आता है तो मामले को गंभीरता से लेकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- संगम लाल मिश्रा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed