फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Not even a single one got larva notices at 2540 places

एटाः 2540 स्थानों पर मिला लार्वा नोटिस एक को भी नहीं

Sat, 05 Nov 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Etah: Not even a single one got larva notices at 2540 places
2540 स्थानों पर मिला लार्वा, नोटिस एक को भी नहीं
विज्ञापन

बीते वर्ष जिले में 18 लोगों को लार्वा मिलने पर दिया गया था नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जाता है। वहीं लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जाता है। इस बार जिले में 2540 स्थानों पर लार्वा मिला, लेकिन नोटिस एक भी व्यक्ति को नहीं दिया गया। जबकि बीते वर्ष 2800 स्थानों पर लार्वा मिलने पर 18 व्यक्तियों को नोटिस दिया गया था।
लार्वा न मिले, लोग घरों के आसपास साफ-सुथरा रखें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। जिससे संक्रामक रोग न फैले। इसके बाद भी डेंगू व मलेरिया के लोग शिकार हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण रहता है कि वह समय-समय पर कूलर, फ्रिज सहित गमले आदि का पानी नहीं बदलते हैं। स्वास्थ्य टीमों द्वारा इसकी पड़ताल की जाती है। जहां लार्वा मिलने पर उसको नष्ट किया जाता है। संबंधित व्यक्ति को नोटिस विभाग द्वारा दिया जाता है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जिले में 2800 स्थानों पर स्वास्थ्य टीमों को लार्वा मिला था। जहां 200 बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 18 व्यक्तियों को नोटिस दिया गया था। जबकि इस बार स्वास्थ्य टीमों को 2540 स्थानों पर लार्वा मिला। 18 बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई है, लेकिन विभाग द्वारा एक भी व्यक्ति को नोटिस नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया फ्रिज या कूलर में लार्वा मिलने पर बीते वर्ष नोटिस दिए गए थे। नोटिस के नाम पर लोग उग्र हो जाते हैं। फिर अन्य लोग घरों में कूटर व फ्रिज की जांच को नहीं जाते देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed