फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news,vaccination awareness,vaccination awareness etah,vaccination awareness campaign,covid vaccination awareness campaign,vaccination in muslims,corona vaccination muslims

धर्मगुरुओं के माध्यम से पहुंचाया जाएगा टीकाकरण का संदेश

Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
etah news,vaccination awareness,vaccination awareness etah,vaccination awareness campaign,covid vaccination awareness campaign,vaccination in muslims,corona vaccination  muslims
एटा। जनपद में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। इसी को लेकर डीएम डॉ. विभा चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। डीएम ने धर्मगुरुओं से कहा कि पहले खुद वैक्सीन लगवाएं। वहीं धर्मस्थल पर आने वाले व्यक्तियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

शनिवार को बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि लोगों को बताया जाए कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। यदि कोई भी व्यक्ति भ्रम फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना दें। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियाें को दूर करने का प्रयास करें। संभावित तीसरी लहर से अपने बच्चों को बचाने के लिए हमें स्वयं को वैक्सीन लगवानी चाहिए। हम सुरक्षित होंगे, तभी अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि कोरोना का संक्रमण काफी खतरनाक है। बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर के माध्यम से एवं पूजा-अर्चना व अजान के बाद लोगों को वैक्सीन लगवाने का संदेश प्रसारित करें। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, मारहरा चेयरमैन परवेज जुवैरी सहित कई धर्मगुरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed