फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news utter pradesh establishment day

Etah News: ‘सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही’

Sun, 25 Jan 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
etah news utter pradesh establishment day
सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में महिलाओं की गोद भराई रस्म करते राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शनिवार को एटा महोत्सव स्थित प्रदर्शनी पंडाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश शामिल हुए। उन्होंने कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाॅलों का फीता काटा और निरीक्षण किया। बाल विकास विभाग ने पांच महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सूचना आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया। वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि व जिला स्तरीय अधिकारियों ने एटा महोत्सव में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभागों के स्टालों का फीता काटकर उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान विभागों से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आवाहन किया।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग ने पांच महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई। पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रदर्शनी पंडाल में लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से आयोजित मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया जिसे लोगों ने उत्साह के साथ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियों की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। डीएम प्रेमरंजन सिंह व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने जिले के लोगों को यूपी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा प्रमोद गुप्ता, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पंकज गुप्ता, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अलीगंज सुजीत गुप्ता, महामंत्री सुशील गुप्ता मौजूद रहे। अतिरिक्त जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम सत्य प्रकाश, एएसपी श्वेताभ पांडेय, एसडीएम सदर विपिन कुमार मोरल, अपर एसडीएम अनवर राशिद फारुकी, एएसडीएम पीयूष रावत, सीओ सदर राजेश कुमार सहित जनपद के सभी विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed