फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news trainee ias officers

Etah News: 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने समझे सरकारी कामकाज

Mon, 10 Nov 2025 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
etah news trainee ias officers
कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में प्र​शिक्षु आईएएस अ​धिकारियों को जानकारी देते डीएम प्रेम रंजन सिंह।
एटा। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मसूरी के प्रशिक्षु 12 आईएएस अधिकारियों का दल रविवार को अध्ययन भ्रमण के लिए एटा आया। अपने साप्ताहिक प्रवास के दौरान पहले दिन अधिकारियों के साथ सरकारी कामकाज समझे। इसके बाद अवागढ़ और जैथरा ब्लॉक के दो गांव में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में डीएम प्रेमरंजन सिंह ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत किया। उनको एटा की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक संरचना पर विस्तार से जानकारी दी। जनपद के विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों से भी अवगत कराया। कहा कि युवा अधिकारियों को जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति समझने और जनता से संवाद स्थापित करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु अधिकारी अपने अध्ययन प्रवास के अंतर्गत आकांक्षात्मक विकासखंड अवागढ़ के ग्राम खेरिया ताज तथा जैथरा ब्लॉक के ग्राम मजरा जात में भ्रमण कर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की स्थिति एवं स्थानीय चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षु अधिकारियों के ग्रुप लीडर मोक्ष दिलीप राणावत ने डीएम को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एएसडीएम राजकुमार मौर्य, पीयूष रावत, श्वेता सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed