{"_id":"69d94ef8349c33959504a55a","slug":"etah-news-sir-list-etah-news-c-163-1-eta1013-148985-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : एटा में घटे 1.47 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : एटा में घटे 1.47 लाख मतदाता
विज्ञापन
जलेसर में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करतीं एसडीएम भावना विमल। संवाद
- फोटो : एसआईआर के बाद बसपा जिलाध्यक्ष को मतदाता सूची देते सीडीओ।
एटा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को हुआ। एसआईआर के बाद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1 लाख 47 हजार मतदाता घट हैं। सबसे ज्यादा मतदाता सदर विधानसभा क्षेत्र में कम हुए हैं। यहां 56,748 मतदाताओं के नाम सूची से कटे हैं। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी।उपजिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 27 अक्तूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चलाया गया। इसके मतदेय स्थलों पर चार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 37 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एवं 1644 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया। एटा में 27 अक्तूबर 2025 को पुनरीक्षण प्रारंभ के समय कुल 13,11,967 मतदाता थे। छह जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के समय यह संख्या घटकर 10,91,541 हो गई थी। इसमें 6,01,728 पुरुष, 4,89,794 महिला एवं 19 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे। अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 तक कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,64,967 हो गई है। इसमें 6,40,765 पुरुष, 5,24,180 महिला एवं 22 अन्य श्रेणी के मतदाता सम्मिलित हैं।
दो जगह वोट, शिफ्टिंग वाले नाम घटे
जिले में कम हुए मतदाताओं में से ज्यादातर मतदाता ऐसे हैं जो दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गए। बड़ी संख्या में लोग नौकरी के काम के चलते एटा की जगह दूसरी शहरों पर जाकर बस गए हैं। उन्होंने यहां से अपने नाम कटवाकर वहां वोट बनवा लिए हैं। कई मतदाता ऐसे भी थे जो गांवों से निकलकर शहर में बस गए। उनके दोनों जगह वोट थे। अब एसआईआर में एक ही वोट रह गया है।
जिलाधिकारी ने दलों को सौंपी अंतिम सूची की प्रति
एटा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी प्रति सौंपी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची समस्त बूथों पर सभी मतदाताओं के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। सभी राजनीतिक दल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उपजिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने मतदेय स्थलों पर जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यह सूची एक सप्ताह तक बूथों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी निशुल्क निरीक्षण किया जा सकता है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित होने से छूट गया हो, तो वह फार्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से जमा कर सकता है।
विज्ञापन
विस क्षेत्र, पुरुष, महिला, अन्य, योग, एसआईआर से पूर्व, घटे मतदाता
अलीगंज, 177637, 139967, 4, 317608, 349671, 32063
एटा, 153843, 127915, 13, 281771, 338519, 56748
मारहरा, 157063, 130582, 0, 287645, 316636, 28991
जलेसर, 152222, 125716, 5, 277943, 307141, 29198