फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news rain crisis crops affected

Etah News: बरसात से फसलों को नुकसान, तीन दिन और खराब रहेगा मौसम

Mon, 05 Feb 2024 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
etah news rain crisis crops affected
एटा। जिले में रविवार को सुबह से रुक-रुककर बरसात हुई। पूर्व में हुई बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताने वाले अब इसे नुकसानदायक मान रहे हैं। आलू, मटर के साथ ही सरसों की फसल में भी नुकसान पहुंचा है। उधर, बारिश के कारण शहर और प्रदर्शनी परिसर में जलभराव व कीचड़ नजर आया।शनिवार की रात व रविवार की सुबह से ही हुई बरसात ने लोगों को परेशान कर दिया। इसके कारण लोग देर तक घरों में पड़े रहे। बरसात बंद होने के बाद अवकाश के दिन में कुछ लोग बच्चों को लेकर राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पहुंचे। जहां बरसात के कारण हर ओर जलभराव और जगह-जगह कीचड़ मिली।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के बाद हुई बरसात ने शहर की हालत खस्ता कर दी। कई जगह जलभराव की वजह से राहगीरों के कपड़े भी खराब हुए। वहीं, छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर गिरते दिखाई दिए। शहर के रैवाड़ी मोहल्ला, होली गेट, मारहरा दरवाजा सहित कई मोहल्लों व स्थानों पर जलभराव हो रहा था। इसके अलावा पालिका की ओर से साफ-सफाई भी समय से नहीं की गई थी। इसके कारण कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

जिस प्रकार से बरसात हो रही है, उससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। रुक-रुक कर हो रही बरसात की वजह से आलू, मटर व सरसों की फसल में नुकसान होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गेहूं को छोड़कर बाकी फसलों के लिए बरसात नुकसानदेह है। इससे आलू के सड़ने की आशंका है, मटर की फली भी खराब हो सकती है। वहीं, सरसों की अगैती फसल खेत में पानी भरने से गिर सकती है। जिससे से उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी भी बढ़ेगी
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले तीन मौसम खराब रहने की आशंका है। बरसात होने से सर्दी भी बढ़ सकती है। साथ ही फसलों में नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed