फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news nagla premi murder case

Etah News: चार लाख का हो जाता इंतजाम तो बच सकती थीं चार जानें

Thu, 22 Jan 2026 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
etah news nagla premi murder case
लक्ष्मी व उसके फूफा बालिस्टर सिंह से बातचीत करती जिला प्रोबेशन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम। संवा
एटा। गांव नगला प्रेमी में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व बेटी की हत्या के मामले में आरोपी मेडिकल कारोबारी कमल सिंह के जेल जाने के बाद सबकुछ बिखर गया। बुधवार को गांव में चर्चा रही कि अगर कमल पैसे का इंतजाम कर लेता या बहनोई से समय से रुपये मिल जाते तो शायद चारों लोगों की जान बच जाती।शिकोहाबाद मार्ग स्थित गांव में सोमवार दोपहर बुजुर्ग गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, पुत्रवधू रत्ना देवी व पौत्री ज्योति की हत्या हुई थी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड के साथ पुलिस की कई टीमें हत्यारे का पता लगाने में जुटी थीं। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि मेडिकल कारोबारी कमल सिंह ने ही सबकी हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बेटी ज्योति की शादी के लिए लड़के वालों को सामान खरीदना था। इसके लिए 4 लाख रुपये देने थे। उसने बहनोई बालिस्टर सिंह से पैसे मांगे तो उन्होंने लड़के वालों से 10 दिन का समय लेने की बात कही। इस वजह से मानसिक तनाव में था। सोमवार दोपहर खाना खाने घर पहुंचा तो पैसों के इंतजाम को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी के ताना मारते हुए गाली-गलौज करने पर वह आपा खो बैठा और ईंट से कुचलकर एक के बाद एक चार हत्याएं कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed