फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news missing girl searching SOG

Etah News: बच्ची की तलाश में लगाई गई एसओजी

Sun, 25 Jan 2026 01:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
etah news missing girl searching SOG
एटा। राजकीय जिला कृषि और औद्योगिक विकास प्रदर्शनी मेले से ढाई वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उसको खोज नहीं कर पाई। बच्ची की तलाश के लिए कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी लगाई है।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी माया देवी ने बताया कि शुक्रवार को ढाई वर्षीय पुत्री कंचन को साथ लेकर मेला देखने गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे एटा महोत्सव मेला परिसर से बेटी लापता हो गई।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग न लगने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान महोत्सव परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें बच्ची एक बुर्का पहने हुई महिला के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। देर रात लगभग 8:30 बजे कोतवाली नगर में मां माया देवी की ओर से अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रदर्शनी मेला प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि बच्ची की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed