{"_id":"69419c18a026a4d7dc09baae","slug":"etah-news-jaanleva-hamla-etah-news-c-163-1-eta1001-143439-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना अलीगंज में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर पीटा। इतना ही नहीं छोटे भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ने थाना अलीगंज में दर्ज कराई प्राथमिकी में लिखा है कि गांव दहलई निवासी महाराज सिंह, सुग्रीव, विनय और प्रदीप 13 दिसंबर को घर में घुसकर आए। इन लोगों के हाथ में तमंचा व लाठी-डंडे थे। यह लोग आते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घर की महिलाएं और बच्चे बचाने आए तो उनके ऊपर भी जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपियों ने छोटे भाई की पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।