फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah news health team attacked

Etah: स्वास्थ्य विभाग की टीम को बनाया बंधक...टीकाकरण करने आए थे स्वास्थ्य कर्मी, ग्रामीण इस बात से हो गए नाराज

Thu, 03 Apr 2025 01:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 01:37 PM IST
सार

टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बना लिया गया।  सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने  स्वास्थ्य कर्मियों को मुक्त कराया। 
 

विज्ञापन
etah news health team attacked
गांव अकबपुर कोट में स्वास्थ्य टीम पर हमले के बाद पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी करते हुए। संवाद - फोटो : samvad

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में बुधवार को टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। गालीगलौज और हमला करने के बाद बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने टीम को मुक्त कराया और एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम बुधवार को गांव अकबरपुर कोट में बच्चों को टीकाकरण करने के लिए घर-घर जाकर जानकारी दे रही थी। सीएचओ भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव में जब सुरजीत से बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए कहा तो आक्रोशित हो गया। उनके और आशा रीता के गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो में गड़सा लेकर मारने के लिए दौड़ा। सीएचओ और आशा जान बचाते हुए उपकेंद्र पर आए।
विज्ञापन


आरोप है कि सुरजीत पीछे-पीछे केंद्र पर पहुंच गया और गालीगलौज करने लगा। आरोपी ने बाहर से दरवाजा बंद कर उन्हें और एएनएम मीरा देवी को बंधक बना दिया। इसे देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। सीएचओ ने फोन कर सीएचसी अधीक्षक को सूचना दी। अधीक्षक ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस वहां पहुंची और टीम को मुक्त कराते हुए आरोपी सुरजीत को हिरासत में थाने ले आई। सीओ जलेसर सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed