{"_id":"6a94656e747b2008bf0c91ef","slug":"etah-news-dog-bite-death-etah-news-c-163-1-eta1004-155800-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कुत्ते के काटने के तीन माह बाद वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कुत्ते के काटने के तीन माह बाद वृद्ध की मौत
विज्ञापन
एटा। कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला दरका निवासी 70 वर्षीय रामनिवास की कुत्ता काटने के करीब तीन महीने बाद मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ी।
रामनिवास करीब तीन माह पूर्व अपनी बेटी के यहां इतवारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गली से गुजरते समय एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद परिजन उन्हें सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई। इसके बाद कुछ समय तक उनकी हालत सामान्य रही।
शुक्रवार को अचानक रामनिवास की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें पानी से डर लगने लगा और पानी देखते ही वह उससे दूर भागने लगे। उनकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। बेटे अखिलेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वे पिता को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रामनिवास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगवाने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ी और रैबीज फैल गया। उन्हें उम्मीद थी कि वैक्सीन लगने के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन तीन माह बाद गंभीर हालत में उनकी जान चली गई।-- -
इतने दिन बाद लगता है इंजेक्शन
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि कुत्ता काटने के बाद पहला इंजेक्शन उसी दिन लगता है। वहीं दूसरा इंजेक्शन तीसरे दिन, तीसरा इंजेक्शन 7वें दिन और चौथा इंजेक्शन 14वें दिन लगवाना होता है। सभी इंजेक्शन लगवाने से पहले लोगों को इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इसके साथ ही जो स्वास्थ्य कर्मचारी इंजेक्शन लगाते हैं उन्हें भी तीन इंजेक्शन लगवाने चाहिए जिससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता है।
इन बातों का रखें ध्यानः
- कुत्ते के काटने के बाद जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।
- घाव को 5 से 10 मिनट तक पानी से अच्छे से धोएं।
- कम घाव होने पर टांके या पट्टी न लगवाएं।
- घाव अधिक होने पर एआरएस (एंटी रेबीज सीरम) लगवाएं।
- छोटे पिल्लों से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
रामनिवास करीब तीन माह पूर्व अपनी बेटी के यहां इतवारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गली से गुजरते समय एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद परिजन उन्हें सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई। इसके बाद कुछ समय तक उनकी हालत सामान्य रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को अचानक रामनिवास की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें पानी से डर लगने लगा और पानी देखते ही वह उससे दूर भागने लगे। उनकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। बेटे अखिलेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वे पिता को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रामनिवास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगवाने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ी और रैबीज फैल गया। उन्हें उम्मीद थी कि वैक्सीन लगने के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन तीन माह बाद गंभीर हालत में उनकी जान चली गई।