{"_id":"6ac14de8b0e8a9985f068464","slug":"etah-news-dengue-case-etah-news-c-163-1-eta1004-157686-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रसूलपुर गढौली पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, डेंगू संदिग्ध मिले चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रसूलपुर गढौली पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, डेंगू संदिग्ध मिले चार लोग
विज्ञापन
रसूलपुर गढौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच करते हुए। संवाद
एटा। मिरहची क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर गढौली में वायरल बुखार के साथ-साथ मलेरिया और डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों को उपचार प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, डेंगू के संदिग्ध चार लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ गांव पहुंची। गांव में आयोजित कैंप में 60 बुखार पीड़ितों को उपचार दिया गया। इनमें से 30 लोगों की मलेरिया की जांच की गई, जिसमें एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, 30 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन चारों लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।
-- वर्जन--
रसूलपुर गढौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है। वहां शनिवार को 60 लोगों को उपचार दिया गया। इस दौरान चार लोग डेंगू संदिग्ध मिले हैं जिनके सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संदिग्ध मरीजों को उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ