{"_id":"6a4d53f76caa8dd352058557","slug":"etah-news-dakghar-fraud-etah-news-c-163-1-eta1002-153026-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डाकघर कर्मचारी पर सुकन्या समृद्धि खाते से 12 हजार रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डाकघर कर्मचारी पर सुकन्या समृद्धि खाते से 12 हजार रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
एटा। मारहरा कस्बे में डाकघर के एक कर्मचारी पर बालिका के समृद्धि योजना खाते में जमा कराए गए 12 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी नाबालिग पुत्री के समृद्धि योजना खाते में समय-समय पर धनराशि जमा कराई थी। 16 जुलाई 2024 को उन्होंने 12 हजार रुपये जमा किए, जिसकी रसीद उन्हें डाकघर के कर्मचारी ने हस्ताक्षर और मुहर सहित दे दी। बाद में जब उन्होंने खाते की पासबुक अपडेट कराई तो वह 12 हजार रुपये खाते में दर्ज नहीं मिले। पीड़ित का आरोप है कि पूछताछ करने पर कर्मचारी ने पहले गलती स्वीकार कर रुपये लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में टालमटोल करता रहा। कुछ समय बाद रुपये मांगने पर कर्मचारी ने अभद्रता की और झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पहले डाक के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मारहरा थाना पुलिस ने आरोपी डाकघर कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।