फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news commissinor inpection

Etah News: नर्सिंग काॅलेज की दीवारों में आई दरारें देख मंडलायुक्त नाराज

Wed, 01 Jul 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
etah news commissinor inpection
43वीं वाहिनी पीएसी में निरीक्षण के दौरान मौजूद मंडलायुक्त संगीता सिंह व डीएम अरविंद सिंह। स्रोत
एटा। मंडलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह मंगलवार को एटा के दौरे पर रहीं। उन्होंने निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की दीवारों में दरारें देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराई जाएं।
विज्ञापन

यूपीसीडको की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज, एटा परिसर में लगभग 9.84 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यहां कुछ दीवारों पर उन्होंने प्लास्टर चटका हुआ देखा तो नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से 43वीं वाहिनी पीएसी एटा में जवानों के लिए 11.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे 200 व्यक्तियों की क्षमता वाले बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता का परीक्षण किया और अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करते हुए परियोजना के शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फायर सेफ्टी ऑफिसर से गहनता पूर्वक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बिजली फिटिंग के लिए कहा अच्छी गुणवत्ता के तारों एवं उपकरणों का प्रयोग किया जाए। आपात स्थिति में फायर हाइड्रेंट प्वाइंट उपलब्धता के संबंध में विस्तृत रूप से दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के बाहर उपलब्ध खाली भूमि की साफ-सफाई कराकर सघन पौधरोपण के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि भवन हस्तांतरण से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति निर्माण कार्य का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।

इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम, कमांडेंट पीएससी वाहिनी संजीव बाजपेई, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. बलवीर सिंह, सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डीएसटीओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed