{"_id":"651c5a032f07754730065656","slug":"etah-news-chairman-threat-etah-news-c-163-1-sagr1016-6282-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चेयरमैन को धमकाने वाले की पोस्ट...सीधा काम होता है, धमकी देने की हमारी परंपरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चेयरमैन को धमकाने वाले की पोस्ट...सीधा काम होता है, धमकी देने की हमारी परंपरा नहीं
विज्ञापन
फोटो-4
एएसपी अपराध से मिलकर चेयरमैन ने दी जानकारी, मांगी सुरक्षा
आरोपी पक्ष ने भी मुलाकात कर दी अपनी सफाई, सीओ को जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। एक दिन पहले जैथरा चेयरमैन को धमकी देने वाले ने फेसबुक पर स्टेटस लगा दिया, सीधा काम होता है धमकी देने की हमारी परंपरा नहीं। इसके बाद चेयरमैन ने जिला मुख्यालय मुख्यालय पहुंचकर एएसपी अपराध से मुलाकात की। पूरा मामला बताया और सुरक्षा की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी एएसपी से मिलकर अपनी सफाई दी। पूरे मामले की जांच सीओ अलीगंज को दे दी गई है।
पुलिस कार्यालय पहुंचकर जैथरा चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि 2 अक्तूबर को दोपहर करीब 12.15 बजे थाने के पास अनुराग राठौर उर्फ जीतू ठाकुर निवासी चिलौली ने अपने साथी सुनील शाक्य निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिपोर्ट थाने में दोनों के विरुद्ध दर्ज करा दी। अनुराग एसडीओ विद्युत को धमकी देने के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी रहा है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी इन व्यक्तियों के हौसले बुलंद हैं। इस रिपोर्ट के संबंध में अनुराग ने अपनी फेसबुक आईडी पर स्टेटस पोस्ट किया है कि सीधा काम होता है, धमकी देने की हमारी परंपरा ही नहीं। यह कृत्य आरोपियों की दबंगई और आतंक का सीधा सबूत है। कुछ समय बाद कार्यालय पहुंचकर अनुराग ठाकुर ने भी एएसपी से मुलाकात की। सफाई में बताया कि गलत रूप से फंसाया जा रहा है।
चेयरमैन का वीडियो वायरल
इसी घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो जैथरा थाने का है। इसमें चेयरमैन और उनके भाई दूसरे पक्ष के लोगों से गाली-गलौज कर धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
दोनों ही पक्ष के लोग कार्यालय आकर मिले थे। दोनों ने अपनी-अपनी बात रखी है। पूरे मामले की जांची सीओ अलीगंज को सौंप दी है। सुरक्षा संबंधी निर्णय जिला सुरक्षा समिति ही ले सकती है।
- विनोद कुमार पांडेय, एएसपी अपराध