फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news cancer patients

Etah News: शहर में मुख कैंसर के मरीज अधिक

Fri, 23 Jan 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
etah news cancer patients
एटा। शहर में पढ़े लिखे-लिखे लोगों की संख्या अधिक होने के बाद भी जागरूकता की कमी है। मेडिकल कॉलेज में की जा रही जांच के दौरान शहर में मुख कैंसर के मामले ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम पाए गए हैं। तंबाकू के सेवन की वजह से 9 मरीजों को मुंह के कैंसर की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सात शहर के और दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग तंबाकू रोकथाम अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक लोगों को जागरूक कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में साइटोपैथोलॉजी लैब की जांच सितंबर से शुरू की गई। इसके मुताबिक अब तक कुल 9 मरीज मुंह के कैंसर से पीड़ित चिह्नित किए जा चुके हैं। चिकित्सकों के मुताबिक शहरी वातावरण में तमाम लोग शौक में तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन करते हैं। इन केस में भी ऐसा ही था। इसके बाद मुंह में दिक्कत होने लगी। मेडिकल कॉलेज के साइटोपैथोलॉजी लैब में इनका परीक्षण किया गया तो मुंह में कैंसर निकला। वर्तमान में पीड़ित लोग निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन



एक मरीज की हो चुकी मौतः
सिंधी कॉलोनी निवासी रिंकू (45) गुटखा का सेवन करते थे। जब उनके मुंह में दिक्कत हुई तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज में उपचार लिया। यहां साइटोपैथोलॉजी लैब में इनके कैंसर की जांच की गई तो वह पीड़ित निकले। इसके बाद इनका उपचार हुआ। लेकिन 4 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन




अब तक कुल 145 लोगों की हो चुकी जांचः
साइटोपैथोलॉजी लैब में कैंसर की जांच सितंबर माह से शुरू हो चुकी है। सितंबर से अब तक कुल 145 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 9 लोग मुंह के कैंसर से पीड़ित मिले हैं। वहीं, दो महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--वर्जन--

साइटोपैथोलॉजी लैब में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जांच की जा रही है। इसको लेकर लोग जागरूक हुए हैं और जांच करा रहे हैं। सबसे अधिक मामलों में वजह तंबाकू की आ रही है। अब तक कुल 9 मरीज मुंह के कैंसर पीड़ित मिल चुके हैं। इनमें शहर के लोग ज्यादा हैं।- डॉ. अंकिता शर्मा, नोडल इंचार्ज, साइटोपैथोलॉजी लैब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed