{"_id":"6a57f1f9d2d92413150cedee","slug":"etah-news-bribe-blaim-etah-news-c-163-1-eta1003-153394-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राजस्व निरीक्षण पर तीस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राजस्व निरीक्षण पर तीस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
जलेसर। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने तहसील के राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह पर तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम पीयूष रावत को सौंपते हुए राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगला सूखा गांव के किसान रामसिंह एवं रामगोपाल के खेत की पैमाइश के लिए आवेदन किया था। आवेदन के कई दिन बाद तक पैमाइश न होने पर राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र से संपर्क किया गया तो खेत की पैमाइश के एवज में तीस हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने कहा तहसील में आदेश के बाद भी अनेक किसानों की पैमाइश लंबित है। लंबित पैमाइश के प्रकरण में पुलिस फोर्स के साथ राजस्व टीम भेजकर पैमाइश कराई जाए।
उन्होंने आरोप लगाया राजस्व कर्मचारी जानबूझकर पैमाइश के मामले लंबित करते हैं, किसान के संपर्क करने पर रिश्वत मांगी जाती है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। संवाद