Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Monali Thakur's film songs created a stir at the festival, she arrived 3 hours late than the scheduled time.

एटा : महोत्सव में मोनाली ठाकुर के फिल्मी गानों ने मचाई धूम, तय कार्यक्रम से 3 घंटे देरी से पहुंचीं

Mon, 26 Jan 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Etah: Monali Thakur's film songs created a stir at the festival, she arrived 3 hours late than the scheduled time.
एटा महोत्सव पंडाल में प्रस्तुति देती गायिका मोनाली ठाकुम। संवाद
एटा। जिला कृषि एवं विकास औद्योगिक प्रदर्शनी के मुख्य पंडाल में शनिवार रात बड़ी संख्या में जुटे दर्शकों को लंबे इंतजार के बाद मशहूर बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर की लाइव प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम में करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचीं मोनाली ठाकुर ने मंच संभालते ही पंडाल में मौजूद युवाओं में नया उत्साह भर दिया।
विज्ञापन

शाम 7 बजे से ही दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए पंडाल में डटे रहे। देरी बढ़ने पर कई बार दर्शकों ने शोर भी मचाया लेकिन जैसे ही मोनाली पंडाल में दाखिल हुईं पूरा परिसर फ्लैशलाइट की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेज पर आते ही मोनाली ने अपने लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुति शुरू की।
विज्ञापन

हवा के झोंके पर दर्शकों ने मोबाइल टॉर्च लहराकर ताल मिलाई। वहीं मौसम है बदला बदला सा और आज छन-छन जैसे गीतों ने युवाओं को सीटों से उठने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद युवा, बच्चे व महिलाओं भी गीतों की धुनों पर झूमते रहे। करीब डेढ़ घंटे चली लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मोनाली ने मंच से दर्शकों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि एटा की जनता का उत्साह और ऊर्जा उन्हें बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है। जिला प्रशासन के पदाधिकारियाें ने मोनाली ठाकुर को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पंडाल के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे जो स्क्रीन पर चल रही लाइव फीड के जरिए प्रस्तुति देखते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन के कर्मी पूरे समय पंडाल के अंदर और बाहर मुस्तैद रहे। भीड़ ज्यादा होने के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed