फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lok Sabha Chunav Result 2024 Samajwadi candidate Devesh Shakya win from etah-kasganj seat

Etah-Kasganj Lok Sabha Result 2024: कल्याण सिंह के बेटे को मिली शिकस्त, राजवीर ने दी बधाई तो देवेश ने छुए पैर

Tue, 04 Jun 2024 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

etah-kasganj Lok Sabha Result: एटा-कासगंज सीट के मंडी परिसर में मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। वहीं, बाहर राजनैतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जो गिनती की निगहबानी भी कर रहे थे। पल-पल के अपडेट मीडिया और सोशल मीडिया को जारी किए जा रहे थे। इसी बीच देवेश शाक्य की जीत की घोषणा हुई। 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2024 Samajwadi candidate Devesh Shakya win from etah-kasganj seat
सपा मुखिया के साथ देवेश शाक्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा-कासगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को हरा दिया है। नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे। भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने देवेश शाक्य को जीत की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मंडी परिसर से निकल गए। 
विज्ञापन


एटा लोकसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के अंतिम समय में लोगों को ऐसा नजारा देखने को मिला जब लोग प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के आपसी मिलन को देखकर लोग सकते में आ गए। दो बार सांसद रहे राजवीर सिंह ने बड़प्पन दिखाते हुए सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य को हाथ मिलाकर जीत की बधाई दी तो सपा प्रत्याशी ने उन्हें बड़ा भाई कहते हुए तुरंत ही उनके पैर छूए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता मतगणना समाप्त होने के बाद मैत्री भाव से सामने आई। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह नजारा देखकर वह भी आश्चर्य करते हुए सराहना करने लगे। इसी दौरान राजवीर ने देवेश से कहा कि तुमने पटियाली विधानसभा में अच्छी बढ़त बनाई।

इस पर देवेश ने कहा कि पटियाली से उन्हें ऐसी ही उम्मीद थी। इस दौरान हार जीत के कारणों को लेकर राजवीर ने अन्य बिंदुओं पर भी बातचीत की। राजवीर बोले कि इतना विकास किया फिर भी यह काम नहीं आया। इसी तरह दोनों के बीच काफी देर बातचीत होती रही और एक दूसरे को अपने अपने चुनावी आकलन के बारे में बताते नजर आए।

राजवीर ने ली चुटकी

राजवीर और देवेश शाक्य के बीच जब बातचीत हो रही थी तो इस दौरान सांसद राजवीर सिंह ने चुटकी लेते हुए विजेता देवेश शाक्य से कहा कि अब ईवीएम को तो दोष नहीं दोगे। इस पर देवेश शाक्य भी कहते नजर आए कि उन्होंने कभी ऐसा दोष नहीं दिया। जनता ही ईवीएम भरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed