फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah Firing on a young man coming with his wife then shot inside house condition critical

UP: एटा में बड़ी वारदात...पत्नी को लेने आए युवक पर फायरिंग, फिर घर में घुसकर मारी गोली; हालत गंभीर

Tue, 09 Sep 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 10:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ससुराल से पत्नी को घर लेकर आ रहे युवक पर हमला बोल दिया गया। वो जान बचाने के लिए अपने ताऊ के घर में घुस गया। पीछा करते हुए हमलावर वहां भी आ गए। युवक पर तमंचे से गोली दाग दी गई। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Etah Firing on a young man coming with his wife then shot inside house condition critical
फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार


विज्ञापन
एटा के श्याम नगर में रहने वाले सोनू गुप्ता को सोमवार की रात करीब 10 बजे गोली मार दी गई। यह घटना तब हुई जब वह पत्नी को मायके नई बस्ती बारह बीघा से घर ले जाने के लिए आया था।  

मोहल्ला नई बस्ती बारह बीघा निवासी भोला गुप्ता ने बताया कि पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने छोटे भाई सोनू गुप्ता पर जानलेवा हमला करते हुए तमंचों से फायरिंग की। जब सोनू अपनी जान बचाने के लिए ताऊ ज्ञादीन गुप्ता के घर में घुस गया, तो हमलावर वहां भी पीछे से घर में घुस आए और फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

  
भोला गुप्ता ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि भगीपुर निवासी अमर लोधी द्वारा चलाई गई एक गोली सीधे सोनू गुप्ता के पेट में लगी है। घटना में अमित लोधी, विकास लोधी, सोनू लोधी, सुरेश और नई बस्ती बारह बीघा निवासी प्रशांत गुप्ता, नितिन गुप्ता, कबीर गोस्वामी, के साथ हो गढ़ी पचगांव कासगंज निवासी अरुण के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि इन लोगों ने जो गोलियां चलाईं वह घर में दीवारों के आसपास लगीं। आरोपी हमलावर सोनू को मृत समझकर मौके से भाग गए। भोला गुप्ता का आरोप है कि यह लोग पहले भी कई बार उनके भाई और परिवार पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed