{"_id":"638e2e42c4680022152ca32d","slug":"etah-etah-news-agr555888618","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कहीं मम्मी, पत्नी को जिम्मेदारी तो कहीं दूसरे वार्ड में तैयारी, नगर निकायों में वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद बदले समीकरणों का दावेदार तलाश रहे तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कहीं मम्मी, पत्नी को जिम्मेदारी तो कहीं दूसरे वार्ड में तैयारी, नगर निकायों में वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद बदले समीकरणों का दावेदार तलाश रहे तोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर पालिका और नगर पंचायतों में सभासद पद के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद तमाम दावेदारों के लिए स्थिति असहज हो गई है। यह लोग लंबे समय से तैयारियाें में जुटे थे। सीट आरक्षित होने के बाद परेशान हैं। ऐसे में यह बदले समीकरणों का तोड़ तलाश करने में जुट गए हैं। कहीं अपनी मम्मी, पत्नी को जिम्मेदारी देने का मन बनाया गया तो कहीं दूसरे वार्ड में ताल ठोंकने की तैयारी की जा रही है।
एटा नगर पालिका में 19 वार्डों के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इनमें से अधिकांश मौजूदा सभासद फिर से चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए हैं। अन्य दावेदारों ने भी काफी दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। आरक्षण में बदलाव ने इन्हें चिंतित कर दिया है। सात वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में यहां पहले से तैयारी में जुटे पुरुष दावेदारों ने परिवार से मजबूत महिला प्रत्याशी के रूप में मां या पत्नी को मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर 2017 में जिन 11 वार्डों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया था, उनमें से पांच वार्ड इस बार आरक्षित श्रेणी में चले गए हैं। ऐसे में अनारक्षित वर्ग के दावेदारों के लिए इन वार्डों की राजनीति छोड़ना मजबूरी हो गई है। कई दावेदारों ने आसपास के सटे हुए वार्डों से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
आपत्तियों से भी आजमाएंगे किस्मत
आरक्षण सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। हालांकि तय आरक्षण का बदलना मुश्किल माना जा रहा है। लेकिन कई दावेदार आपत्तियाें के सहारे किस्मत आजमाने को तैयार हैं। डीएम दफ्तर में आपत्तियां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय नगर निकायों का वार्ड आरक्षण जारी किया जा चुका है। अगर किसी को आपत्ति है तो वह तय समय में अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। इस पर विचार कर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
- आयुष चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व