फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Earth to be Adorned with 26 Lakh Saplings

एटा : 26 लाख पौधों से होगा धरा का शृंगार

Thu, 05 Jun 2025 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Etah: Earth to be Adorned with 26 Lakh Saplings
एटा। जिले में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए इस बार 26 लाख पौधों से धरा का शृंगार किया जाएग। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बरसात का मौसम आते ही विभिन्न विभागों के माध्यम से पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले का वन क्षेत्र बेहद कम है। विभिन्न परियोजनाओं के लिए समय-समय पर बड़ी संख्या में पेड़ कटते रहे हैं। वर्तमान में भी आगरा-जलेसर-निधौली नेशनल हाईवे के लिए करीब डेढ़ हजार पेड़ काटे जाने की अनुमति मांगी गई है। इसके साथ ही आंधी, बरसात के समय में भी काफी संख्या में पेड़ों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बेहतर पर्यावरण की उम्मीदें डगमगा रही हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार पिछले कुछ वर्षों से पौधरोपण के जरिए ताकत झोंक रही है। इस साल 2606200 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य एटा को मिला है। इसके लिए विभागवार लक्ष्य तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सांकेतिक रूप से पौधे रोपित किए जाएंगे। बरसात शुरू होने पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। विभागों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अलीगंज मार्ग स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर बुधवार को पौधरोपण की तैयारियां होती रहीं। यहां 2000 से अधिक पौधे तैयार किए जा चुके हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला उद्यान विभाग की ओर से बृहस्पतिवार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिला उद्यान निरीक्षक सुनील यादव ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पौधारोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed