{"_id":"63669dc936baeb5b151a5627","slug":"etah-cold-stores-not-vacated-till-the-end-of-october-etah-news-agr5524162152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः अक्तूबर माह के अंत तक खाली नहीं हुए कोल्ड स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः अक्तूबर माह के अंत तक खाली नहीं हुए कोल्ड स्टोर
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में अभी तक कोल्ड स्टोर आलू से भरे पड़े हैं। कोल्ड स्टोर खाली होने की तिथि निकलने के बाद भी किसान कोल्ड स्टोर से आलू को नहीं निकाल रहा है। विभाग भी इसे लेकर लापरवाही बरत रहा है। नवंबर माह शुरू हो जाने के बाद भी कोल्ड स्टोर में 25 फीसदी आलू भरा पड़ा है।
बाजार में आलू 25 से 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। आलू पर महंगाई होने की वजह से आम लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। लेकिन जिले के किसान कोल्ड स्टोर में भरे हुए आलू को नहीं निकाल रहा है।
इस साल जिले के 18 कोल्ड स्टोर में करीब 116233.28 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। जबकि कोल्ड स्टोर में 161188.85 मीट्रिक टन आलू भंडारण की क्षमता थी। लेकिन अक्तूबर माह के अंत तक सभी कोल्ड स्टोर खाली होने थे लेकिन अभी तक इसमें करीब 29058 मीट्रिक टन आलू भंडारित है। विभाग के अनुसार अभी तक 75 फीसदी ही आलू की निकासी की गई है।
विज्ञापन
जिले के 18 कोल्ड स्टोरेज से करीब 75 फीसदी आलू की निकासी हो चुकी है। इस माह के अंत तक सभी कोल्ड स्टोरेज खाली करा दिए जाएंगे अन्यथा की स्थिति में आलू कोल्ड स्टोरेज से बाहर रखवा दिया जाएगा।
- रवींद्र मिश्रा, वरिष्ठ सहायक, जिला उद्यान कार्यालय