{"_id":"653fecf0ea676e89240d2855","slug":"etah-church-united-became-the-winner-in-the-divisional-cricket-competition-etah-news-c-163-1-eta1001-7682-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एटा हाथरस बने संयुक्त विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एटा हाथरस बने संयुक्त विजेता
Mon, 30 Oct 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। अंडर-17 बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार की देरशाम खेला गया। मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अलीगढ़, कासगंज, हाथरस और एटा की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच हाथरस और कासगंज के मध्य खेला गया। 10-10 ओवर के मैच में हाथरस ने कासगंज को 10 विकेट से हराया। कासगंज ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। वहीं जवाब में हाथरस की टीम ने बिना विकेट खोए छह ओवर में 58 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच एटा और अलीगढ़ की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें एटा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अलीगढ़ की टीम छह ओवर में 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार एटा की टीम ने मैच 60 रन से जीत लिया।
इसके बाद एटा और हाथरस की टीम के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जहां हाथरस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। वहीं एटा की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 54 बना लिए थे। तभी खराब रोशनी के चलते मैच रोकना पड़ा। जिसके बाद एटा तथा हाथरस की टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।