{"_id":"6362920447543178773c95c2","slug":"etah-accelerate-paddy-procurement-by-contacting-farmers-etah-news-agr552070350","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: किसानों से संपर्क कर धान खरीद में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: किसानों से संपर्क कर धान खरीद में लाएं तेजी
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर खरीद रजिस्टर चेक करते डीएम अंकित कुमार अग्रवाल। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मंडी स्थित धान खरीद केंद्रों पर पहुंचकर बुधवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने खरीद का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों से संपर्क कर खरीद में तेजी लाएं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि खाद्य विभाग के एटा मंडी प्रथम क्रय केंद्र पर 3000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 254 क्विंटल एवं मंडी द्वितीय क्रय केंद्र पर इतने ही लक्ष्य के सापेक्ष 504 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
डीएम ने निर्देश दिए कि किसानों का धान बिना किसी लापरवाही के खरीदा जाए। केंद्र पर नमी मापक यंत्र, बोरे, छटना आदि की उपलब्धता के साथ-साथ कृषकों के लिए बैठने की व्यवस्था, छाया एवं पेयजल भी रहना चाहिए। किसानों को समय से भुगतान हो, इसके लिए सभी औपचारिकताएं समय से पूरी होनी चाहिए। हर क्रय केंद्र पर धान क्रय का बैनर लगा होना चाहिए। साथ ही प्रत्येक केंद्र सुबह 9 बजे तक आवश्यक रूप से खुल जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि शासन द्वारा आवंटित 40 हजार क्विंटल के लक्ष्य की पूर्ति प्रत्येक दशा में होनी चाहिए। किसानों को जानकारी दी जाए कि शासन द्वारा साधारण धान का मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-1 धान का मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिसका पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है।