{"_id":"63629d3b3b617c7cec6f9c07","slug":"etah-22-shops-of-rameshwar-singh-seized-in-aliganj-etah-news-agr5521346114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: अलीगंज में रामेश्वर सिंह की 22 दुकानें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: अलीगंज में रामेश्वर सिंह की 22 दुकानें जब्त
विज्ञापन
एटा। सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की अलीगंज में बनीं 22 दुकानों को बुधवार को जब्त किया गया। इन पर प्रशासन ने ताले डलवा दिए।
पूर्व विधायक और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। इसी के तहत दोनों की संपत्तियों को कुर्क कर जब्त किए जाने की कार्रवाई लगातार चल रही है।
रामेश्वर सिंह की अलीगंज में किला रोड पर 22 दुकानें बनी हुई थीं। जिनमें विभिन्न किराएदार अपना व्यापार करते हैं। इनको जब्त करने के लिए पूर्व में नोटिस चस्पा किए गए थे। लेकिन दुकानदारों ने इन दुकानों को खाली नहीं किया। बुधवार दोपहर के समय थाना पुलिस ने वहां पहुंचकर दुकानों में ताले डालकर उनको जब्त कर लिया। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।
इसी रोड पर भाई की टूट चुकी हैं 8 दुकानें
इसी रोड पर पूर्व विधायक के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव की आठ दुकानें स्थित थीं। जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक थी। जांच में पाया गया था कि दुकानें किले की सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थीं। 18 मई को इन दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया गया।