फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETA: the murder of Mufti seminaries

एटा: मदरसे के मुफ्ती की हत्या

Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ETA: the murder of Mufti seminaries
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किदवई नगर कालोनी में शनिवार शाम पांच बदमाशों ने घर में घुसकर मदरसे के मुफ्ती की हत्या कर दी। इलाके के लोग लहलूुहान मुफ्ती को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल के सामने हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि मस्जिद  के प्लाट के विवाद में यह हत्या हुई है। इसके पीछे एक पूर्व सभासद का भी नाम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

किदवई नगर की नूर मस्जिद में शनिवार शाम नमाज अदा कराने के बाद मुफ्ती अहमद शहजाद (38) घर गए। मस्जिद के समीप ही स्थित मदरसा जामिया इसाअत उल उलूम के परिसर में उनका आवास है। पत्नी आबिदा खातून ने बताया कि उनके आने के तुरंत बाद ही अचानक चार-पांच हथियारबंद लोग घर में घुस आए। उन्होंने आते ही आंगन में खडे़ मुफ्ती को तीन गोलियां मारीं और भाग निकले। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनने के बाद हमलावरों को मुफ्ती के घर से निकल कर भागते देखा। लोग लहूलुहान मुफ्ती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया। हत्या से गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने शव हाईवे पर रख जाम लगा दिया। परिवार वालों के मुताबिक किदवई नगर मस्जिद के समीप पडे़ प्लाट को लेकर गैर समुदाय के दो लोगों से उनका विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि उन्हीं लोगों ने हत्या कराई है।
विज्ञापन

 सूचना पर एडिशनल एसपी विर्सजन सिंह जैसे ही जिला अस्पताल पहुंचे, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के दौरान वाहनों में तोडफोड़ का प्रयास भी हुआ। भीड़ दो लोगों का नाम ले रही थी और उन्हें गिरफ्तार किए जाने तक जाम न खोलने पर अड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोरखपुर जिला निवासी मुफ्ती अहमद शहजाद पिछले बीस साल से पत्नी और बच्चों के साथ मदरसे में रह रहे थे। एडिशनल एसपी ने बताया कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं पुलिस उनके घर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed