{"_id":"586559534f1c1bd606eeadf1","slug":"enhanced-temperature-dropped-to-freezing-fog-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कहर से गिरा पारा, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कहर से गिरा पारा, बढ़ी ठंड
Amar Ujala
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कहर से गिरा तापमान बढ़ी ठंड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का कहर फिर तेज हो गया है। गुरुवार की भोर तो भीषण कोहरा छाया रहा। इससे 20 मीटर भी देखना मुश्किल था। वहीं पारा गिरने से ठंड ने भी पांव पसार लिया है। सर्दी के इस सितम से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। वहीं कोहरे का असर यातायात पर भी रहा।
गुरुवार को जिले में कोहरे की जबरदस्त चादर तनी रही। धुंध के कारण पूरे दिन धूप नहीं खिली। पारा लुढ़क कर 9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। पारे में आई इस गिरावट के कारण लोग ठंड से कांपते रहे। कड़ाके की इस ठंड से बचने के लिए गांवों में दिनभर लोग आग तापते दिखे। शहरी इलाकों में भी गली, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जले दिखे। कोहरे और ठंड के कारण मुसाफिरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने से वाहन काफी धीमी गति से चल रहे थे। कासगंज- बरेली मार्ग पर सफेद पट्टियां न होने के कारण और कट्स आइज न लगे होने के कारण रात में वाहन चलाने में वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं। ठंड का असर बाजारों में भी दिखा। शाम होते ही सन्नाटा सा पसरने लगा था।
समोसे, पकौड़ी का उठाया लुफ्त
कासगंज। कई दिनों के बाद गुरुवार को ठंड एकाएक बढ़ गई। कोहरे और ठंड के प्रकोप से कामकाज प्रभावित हुआ। ऐसे में लोगों ने ठंड का आनंद उठाते हुए समोसे पकौड़े का लुत्फ उठाया। बाजार में पकौड़े-समौसे की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।