{"_id":"5f6f8b0f8ebc3e1a272228fc","slug":"enemal-thefth-arested-etah-etah-news-agr4610599148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का भंड़ाफोड, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का भंड़ाफोड, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवागढ़ किले के पीछे खाई से चोरी की योजना बनाते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पास में झाड़ियों में बंधी चोरी की हुई दो भैंस, तीन तमंचे मय कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह चोरी की योजना बना रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों में संतरा उर्फ संतोष उर्फ कासिम उर्फ वसीम पुत्र कोमिल निवासी नई बस्ती कस्बा धुमरी थाना जैथरा एटा, मुकीम उर्फ चूहा पुत्र बख्शी खां निवासी नेवली थाना हाथरस जंक्शन निवासी हाथरस, सरवर उर्फ हड्डी पुत्र सोना, अफसर खां उर्फ बादशाह पुत्र भूरे खां व रहमान पुत्र संतरा निवासी जाटऊ थाना नारखी फिरोजाबाद, मुस्ताक पुत्र करुआ निवासी नगला सुम्मेर थाना अमांपुर कासगंज और अली मोहम्मद पुत्र हजारी निवासी जसवंत नगर परवाटी, जसवंत नगर जिला इटावा शामिल है।
पूछताछ में बताया कि दो भैंस सुबह गांव गुलाबपुर से चोरी की थी, एक भैंस मोहल्ला यादव नगर कस्बा अवागढ़ से चोरी की थी जिसे एक राह चलते को 22 हजार रुपये में बेच दिया। मौके पर ही बिजेंद्र व मनोज कुमार निवासी गुलाबपुर सूचना पाकर आ गए। इन्होंने चोरी की गई भैंस को पहचान लिया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।