{"_id":"676c704abffd361f2200e0ec","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-land-in-the-name-of-the-school-notice-pasted-etah-news-c-163-1-sagr1016-127415-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालय के नाम जमीन से हटाया जाएगा कब्जा, नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालय के नाम जमीन से हटाया जाएगा कब्जा, नोटिस चस्पा
Thu, 26 Dec 2024 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
एटा। जैथरा कस्बा में विद्यालय के नाम स्वीकृत जमीन से कब्जा हटाया जाएगा। इसके लिए नोटिस चस्पा किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की मां पूर्व डीसीबी (जिला सहकारी बैंक) अध्यक्ष शिवकुमार यादव की मां हैं।
कस्बे में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के नाम से जमीन आवंटित की गई थी। राजस्व विभाग ने पैमाइश कराई तो 1.214 हेक्टेयर ग्रामसभा की जमीन पर विद्यालय प्रबंध समिति का कब्जा निकला। मामला अदालत में पहुंचा और जिलाधिकारी न्यायालय में 1998 में प्रबंध समिति का दावा खारिज कर दिया गया। प्रबंध समिति की ओर से अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल में अपील वाद दायर किया गया, लेकिन इसमें पैरवी न किए जाने पर न्यायालय ने इनके वाद को 2 मई 2005 को निरस्त कर दिया। इसके बाद तहसीलदार कार्यालय से जारी नोटिस चस्पा कराया गया।
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की प्रबंधक बुंदा देवी के नाम ये नोटिस है। इसमें कहा गया है कि ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि से अपना अवैध कब्जा 26 दिसंबर तक हटा लें।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन