फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Encroachent

फोरलेन- हटाए गए अतिक्रमण, काटे गए पेड़

Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Encroachent
कासगंज में फोरलेन के लिए हटाए जा रहे अतिक्रमण - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए काम तेजी के साथ किया जा रहा है। शहर में अतिक्रमण हटाए जाने के लिए जेसीबी चलाई गई। इसके अलावा वन विभाग ने सड़क की हद में आ रहे वृक्षों को भी काटने का काम शुरू किया है। सर्दी के मौसम में इन वृक्षों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। कासगंज-एटा के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। शहर में आबादी के बीच काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सोरों गेट इलाके में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाए गए। वहीं कासगंज-सोरों के बीच कई पेड़ सड़क के हद में आ रहे हैं। सर्दी के मौसम में इन पेड़ों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पिछले दिनों पेड़ से टकरा कर हुई दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई थी। वन विभाग ने दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। कई पेड़ काट भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed