फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   enchrochement,etah news,etah hindi news,enchrochment drive in etah

नगर पालिका ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 21 Jan 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
enchrochement,etah news,etah hindi news,enchrochment drive in etah
अतिक्रमण हटवाने के दौरान व्यापारियों से वार्ता करते ईओ डॉ दीप वार्ष्णेय ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सुबह से ही बाजार में अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। हाथी गेट, घंटाघर बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण लगा रखा था, जिसे हटवाया गया, वहीं व्यापारियों से नोक-झोंक हुई, इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को शांत कराय्रा।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे ही बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के आगे अतिक्रमण लगा लेते हैं, जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी वहां पर नालियों की सफाई नहीं कर पा रहे थे। पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया, वहीं कुछ व्यापारियों का सामान पालिका के टैंपो में लादकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नालियों को साफ करवाया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी वहां पर पहुंच गए। अतुल राठी ने ईओ से कहा कि नाली सफाई का कार्य मंगलवार के दिन कराएं जिससे व्यापारियों को भी दिक्कत न हो। ईओ ने कहा कि अगर व्यापारी सड़क पर प्रतिष्ठान के आगे अतिक्रमण लगाते हैं तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान पालिका के जिला समन्वयक आतिफ हुसैन, राजू विद्यार्थी आदि रहे।

हाथी गेट पर अतिक्रमण हटवाते ईओ डॉ दीप वार्ष्णेय व अन्य ।संवाद

हाथी गेट पर अतिक्रमण हटवाते ईओ डॉ दीप वार्ष्णेय व अन्य ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed