{"_id":"67475319d64200510a00c354","slug":"employee-beaten-for-not-giving-dap-against-rules-etah-news-c-163-1-eta1001-126265-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नियम विरुद्ध नहीं दी डीएपी तो कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नियम विरुद्ध नहीं दी डीएपी तो कर्मचारी को पीटा
Wed, 27 Nov 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में तनिष्क उपाध्याय निवासी शृंगार नगर ने सत्येंद्र निवासी जिटौली थाना निधौली कलां सहित दो नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नियम विरुद्ध अतिरिक्त डीएपी खाद न देने पर उसको पीटा गया है।
श्रृंगार नगर निवासी तनिष्क उपाध्याय ने बताया कि वह वी पैक्स निधौली पश्चिम कोऑपरेटिव सोसायटी पर आंकिक के पद पर तैनात है। कुछ दिन पूर्व शिवम वाटिका मैरिज होम के मलिक दलबीर ने 30 बोरी डीएपी खाद मांगी थी। मैंने नियम विरुद्ध तरीके से खाद नहीं दी, तो वह हमसे नाराज हो गए। 30 नवंबर को रात के लगभग 10 बजे शिवम वाटिका मैरिज होम के पास दुकान से कुछ सामान लेने के लिए कार से उतरा। साथ में दिव्यांग मित्र सुनील निवासी नगला कंचन भी था।
आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे सत्येंद्र निवासी जिटौली व इसके भाई और तीन अज्ञात लोगों ने घेर लिया और गालियां देने लगे। विरोध करने पर कहा कि तूने हमारे भाई दलबीर सिंह को डीएपी खाद की बोरी नहीं दी हैं, इसलिए हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद लोहे की सरिया लेकर हमारे ऊपर हमला बोल दिया और बुरी तरह से पीटने लगे। इतना ही नहीं साथ आए मित्र दिव्यांग सुनील को भी बुरी तरह से पीटा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने आए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं की तो कर ली दूसरी शादी
एटा। थाना रिजोर में रीना निवासी मिर्जापुर सई ने पति संजू निवासी पुठिया सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर पति व अन्य ससुरालजन ने मारा पीटा और दूसरी शादी कर ली। रीना ने बताया कि 7 नवंबर को पति संजू और ससुराल के अन्य लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। विरोध करने पर गालियां देते हुए पीटने लगे। चीज पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने आए तो जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद में अपने मायके चली आई। बाद में मालूम पड़ा कि इन लोगों ने पति संजू की दूसरी शादी करवा दी है। विरोध करने पहुंची तो उन लोगों ने मुझे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। संवाद