फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Embezzlement of Rs 1.70 lakh in blood bank

ब्लड बैंक में 1.70 लाख रुपये का गबन

Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 1.70 lakh in blood bank
एटा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 1.70 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। यहां दो महीने से यूजर चार्ज के रूप में आने वाला एक भी रुपया जमा नहीं किया गया है। जांच में ब्लड बैंक के पांच कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है।
विज्ञापन

जिले के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक संचालित है। सभी जरूरतमंद लोग यहां से रक्त प्राप्त करते हैं। रक्त लेने के लिए संबंधित लोगों को रक्त देने की अनिवार्यता तो है ही, साथ ही यूजर चार्ज देना होता है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए यह निशुल्क है। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए यूजर चार्ज के रूप में 1050 रुपये जमा करने होते हैं।
विज्ञापन

यूजर चार्ज से एकत्रित धनराशि को ट्रेजरी में जमा कराया जाता है लेकिन मई और जून में इस खाते में कोई धनराशि जमा नहीं कराई गई। मामला जानकारी में आने के बाद तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराई गई। डॉ. मधुप कौशल, डॉ. एस. चंद्रा और डॉ. राहुल वार्ष्णेय की टीम ने जांच पूरी कर ली है। इसमें पाया है कि इन दो माह में 1600 से अधिक रक्त यूनिट बाहरी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दिया गया। इनसे यूजर चार्ज प्राप्त कर रसीदें भी काटी गईं लेकिन रसीदों के आधार पर करीब 1.70 लाख रुपये जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
ब्लड बैंक में यूजर चार्ज की गड़बड़ियों की शिकायत संज्ञान में आई थी। जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राजेश अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed