फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elsewhere , the daughter of the relationship was broken off somewhere for children's education

कहीं, बेटी का रिश्ता टूटा तो कहीं बच्चे की पढ़ाई बंद हुई

Thu, 30 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 30 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बीता एक साल किसानों के लिए मुश्किल भरा रहा है। पहले खरीफ की फसल सूखा से
विज्ञापन
बर्बाद हो गई। इसके बाद रबी की फसल बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई। अब आने वाले छह महीने भी मुश्किलों भरे रह सकते हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के हिसाब से मानसून फसलों के लिए प्रतिकूल रहने की आशंका जताई है। बर्बाद हुई फसलों की वजह से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराया है। हाल अब यह है कि किसी की बेटी का रिश्ता टूट गया तो किसी के बाहर पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई।



तहसील सदर व विकास खंड मारहरा के गांव मिरहची निवासी अमर सिंह कश्यप के पास 20 बीघा जमीन है। इसके अलावा वे पट्टे पर भी जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहले बरसात न होने की वजह से खरीफ की फसल बर्बाद हो गई। अब रबी की फसल बेमौसम बरसात से तबाह हुई है। इसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। उन्होंने बताया कि पैसे की तंगी की वजह से वे अपनी बेटी को आगे नहीं पढ़ा रहे हैं। उनकी बेटी ने बीपीएड कर लिया है। वह एमपीएड करना चाहती है। उनकी बेटी भी उदास रहने लगी है। यही कहानी लालपुर देहमाफी के किसान भीकम सिंह की है, उनका बेटा पालीटेक्निक करने के लिए बाहर जा रहा था, लेकिन रुपये के अभाव में वह बाहर नहीं जा पा रहा है।


लालपुर देहमाफी के किसान बृजेश सिकरवार ने बताया कि इस वर्ष वह अपनी बिटिया के हाथ पीले करना चाहते थे, लेकिन फसलों में हुए नुकसान की वजह से इस वर्ष ऐसा कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है। इससे रिश्ता टूटने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed