{"_id":"6ac930d21b365139d000a013","slug":"electricity-theft-by-farmer-detected-at-the-weighbridge-etah-news-c-163-1-eta1004-158068-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसान धर्मकांटा पर पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसान धर्मकांटा पर पकड़ी बिजली चोरी
Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित लिमरा इंटरनेशनल स्कूल के सामने संचालित किसान धर्मकांटा पर विद्युत चोरी का मामला पकड़ा गया। प्रवर्तन दल और विद्युत निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मकांटा पर बिजली के अवैध प्रयोग का खुलासा किया।
अवर अभियंता विशाल गिरि ने बताया कि धर्मकांटा संचालक गोपाल कुमार के परिसर में कोई विद्युत कनेक्शन नहीं था। इसके बावजूद एलटी लाइन से अवैध केबल जोड़कर बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान टीम ने चोरी में प्रयुक्त विद्युत भार 1503 वॉट पाया। टीम ने संचालक के खिलाफ एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी हरविलास सिंह, आरक्षी योगेश कुमार, टिंकू कुमार और फारिद के अलावा संविदाकर्मी अरुण कुमार मौजूद रहे।