फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity supply was disrupted for four hours, causing inconvenience to people.

Etah News: चार घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, लोगों को हुई परेशानी

Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for four hours, causing inconvenience to people.
विद्युत उपकेंद्र गंगनपुर पर काम करते विद्युतकर्मी। स्रोत विद्युत निगम
एटा। क्षेत्र में शनिवार को चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। कटौती का घोषित समय साढ़े तीन घंटे था। सुबह होने की वजह से लोगों को घरों में सबसे अधिक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। वहीं रूम हीटर, ब्लोअर नहीं चलने से लोग ठंड से जूझते रहे।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से शनिवार को शिकोहाबाद रोड स्थित गंगनपुर उपकेंद्र पर 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की 220 केवी मेन बस का जंपरिंग का कार्य किया गया। इस दौरान 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद करने की घोषणा की गई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति का शट डाउन होने के लिए सार्वजनिक सूचना विद्युत निगम की ओर से जारी की गई। सुबह 9.30 बजे पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। कार्य में समय अधिक लगने की वजह से 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। दोपहर 1ः30 बजे विद्युत आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन

इस बीच लोगों को घरों में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड में कुछ लोग घरों में रजाई व कंबल के अंदर ही बैठे बिजली आने का इंतजार करते रहे तो कुछ लोग घर के बाहर अलाव जलाकर हाथ-पैर सेंकते रहे। दोपहर 1ः30 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हुई तब जाकर लोगों को राहत मिली। घरों में लोगों ने सबसे पहले अपने सबमर्सिबल पंप चालू कर पानी की टंकी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करते रहे बिजली का इंतजार
सुबह 9ः30 बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। करीब एक घंटे के अंदर टंकी में पानी खत्म हो गया जिससे घर के कामकाज नहीं कर सके। दोपहर तक बिजली का इंतजार करते रहे। - कीर्ति यादव, जीआईसी कॉलोनी
शनिवार को दोपहर तक बिजली नहीं आई जिसकी वजह से घर में ब्लोअर और हीटर भी नहीं चला पाए। सभी लोग घर के बाहर अलाव जलाकर तापने को मजबूर रहे। - सौरभ सोलंकी, मानपुर

--वर्जन--
विद्युत उपकेंद्र गंगनपुर पर 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की 220 केवी जंपरिंग का कार्य किया गया। इस दौरान आधा घंटा समय अधिक लग गया। दोपहर 1ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई। - सुभाष सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed