फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity supply to 45 villages including Marhara was disrupted for 11 hours.

Etah News: 11 घंटे बाधित रही मारहरा सहित 45 गांव की बिजली आपूर्ति

Wed, 03 Jun 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 45 villages including Marhara was disrupted for 11 hours.
मारहरा। कस्बे सहित 45 गांव की लगातार 11 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग पानी को तरस गए। मिरहची पर बुधवार की सुबह चार बजे 33केवी लाइन का बॉक्स फटने से कस्बे के विद्युत उपकेंद्र को आने वाली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। अलसुबह हुई इस घटना से लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस गए।
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर गहरी नींद में सो रहे लोग बुधवार की सुबह जल्दी जाग गए। सुबह जल्दी जागने पर लोग अपने काम काज में जुट गए, धीरे-धीरे लोगों के सामने पानी की समस्या पैदा होने पर लोगों ने बिजली घर संपर्क किया तो जानकारी हुई केबल बॉक्स फटने पर बिजली घर को मिलने वाली आपूर्ति बंद है। इस खबर पर लोगों में खलबली मच गई, लोग पानी की व्यवस्था को बाल्टी लेकर हैंडपंप पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन

बुधवार को पूरे दिन हैंडपंप पर पानी भरने वालों की लाइन लगी रही। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर चार फीडर समसपुर, मेंहनी, मीरापुर और मारहरा हैं। सभी चारों फीडर की बिजली आपूर्ति बंद होने पर कस्बे सहित देहात क्षेत्र के लोग भी परेशान रहे। केबल बॉक्स फटने की जानकारी पर विद्युत निगम के अधिकारियों कर्मचारियों में खलबली मच गई। केबल बॉक्स की मरम्मत के लिए एटा से टीम बुलाई गई। टीम के पहुंचने पर दोपहर तीन बजे आपूर्ति विधिवत शुरु होने पर लोगों को पानी नसीब हो सका। बाजार में गर्मी की वजह से दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान रहे, दुकानदार पूरे दिन हाथ से फट्टे से हवा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजार में भी नहीं मिला ठंडा पानी
कस्बे के लोग बुधवार को ठंडे पानी को तरस गए। दोपहर को लोग ठंडे पानी की आस में बाजार में पहुंचे तो वहां भी ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो सका। कई घंटे बीतने पर फ्रिज में रखी पानी की बोतल भी नॉर्मल हो चुकी थी। जिस कारण लोग शीतल पेय के लिए पूरे दिन परेशान रहे। ताजी पानी को कस्बे के हैंडपंप पूरे दिन खटकते रहे।



पेड़ों के नीचे चारपाई बिछाकर लोगों ने गुजारा समय
बुधवार को सुबह से मौसम में गर्मी थी, धूप चढ़ने पर और बिजली न होने पर देहात क्षेत्र में भी लोग बेहाल दिखे। गर्मी से बचाव को लोग बुधवार को पेड़ों के नीचे चारपाई बिछाकर समय गुजारते दिखे।





मिरहची पर 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फटने के कारण मारहरा के विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे मारहरा सहित 45 गांव की बिजली आपूर्ति बंद रही। टीम लगाकर केबल बॉक्स की मरम्मत कराकर दोपहर में आपूर्ति शुरु करा दी गई थी। - विजय गुप्ता, एसडीओ मारहरा विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed