फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity substation filled with water, supply to 5 feeders halted for 4 hours

Etah News: विद्युत उपकेंद्र पर पानी भरा, 4 घंटे ठप रही 5 फीडरों की आपूर्ति

Sun, 30 Jun 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Electricity substation filled with water, supply to 5 feeders halted for 4 hours
एटा। रविवार की सुबह से ही बारिश होने लगी। इससे यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव हो गया। जलभराव होने से आपूर्ति ठप कर गई। इससे 5 विद्युत फीडरों की आपूर्ति 4 घंटा तक ठप रही। उपकेंद्र का पानी निकलने के बाद वहां आपूर्ति को बहाल किया गया। जबकि जैथरा विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव होने से 70 गांव सहित कस्बा की 12 घंटा आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन



शहर में सुबह करीब 8:30 बजे से बारिश होना शुरू हो गई थी। बारिश झमाझम हुई इससे कासगंज रोड स्थित यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र प जलभराव हो गया। जलभराव होते ही उपकेंद्र पर तत्काल मशीनों को बंद कर दिया गया। मशीनें बंद होने से नई मंडी फीडर, पुरानी मंडी फीडर, पुरानी सिटी फीडर, न्यू सिटी फीडर 1 व 2 की आपूर्ति बाधित हो गई। इस पांच फीडर से शहर के करीब 40 मोहल्ले जुड़े हैं। इनकी आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर में बारिश बंद होने के बाद उपकेंद्र से जब पानी बाहर निकल गया। इसके बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय देवेंद्र कुमार ने बताया बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव हो गया था। इसके कारण ही आपूर्ति को ठप किया गया। पानी निकलने के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। जैथरा कस्बा में बने विद्युत उपकेंद्र से 70 गांव सहित कस्बा को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। रविवार की सुबह 5 बजे बारिश शुरू हुई वैसे ही आपूर्ति को ठप कर दिया गया। दोपहर 12 बजे तक बारिश होती रही। इससे विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव हो गया। जलभराव होने से बारिश बंद होने के बाद भी आपूर्ति बाधित रही। निगम के कर्मियों ने पंपिंग सेट लगा उपकेंद्र से पानी को बाहर निकाला। इसके बाद आपूर्ति को शुरू किया गया। इस दौरान 12 घंटा तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया जलभराव होने के कारण समस्या हुई थी। पंपिंग सेट लगा पानी को बहार निकलवाकर आपूर्ति को बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------



अन्य क्षेत्रों में भी हुए फाॅल्ट

बारिश के कारण शहर के अन्य मोहल्लों में भी फाल्ट हुए। बारिश बंद होने के बाद उन्हें दुरुस्त करा आपूर्ति को बहाल कराया गया। एसडीओ ने बताया एक दो स्थानों पर फाल्ट की समस्या आई थी उसे दुरुस्त करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed