फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity is available only for 10 hours in rural areas

Etah News: ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही मिल रही बिजली

Wed, 31 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity is available only for 10 hours in rural areas
एटा। गर्मी में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 24 घंटे में 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। शासन के निर्देश हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को कम से कम 18 घंटे बिजली की आपूर्ति मिले। गर्मी शुरू होने से पहले ही उच्चाधिकारियों ने निर्देश किए थे कि लाइनों को अभी से दुरुस्त कर लिया जाए। लाइनों को दुरुस्त करने के नाम पर खानापूरी की गई। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियों को काटा गया तो कुछ स्थानों पर ऐसे ही छोड़ दिया गया। अब गर्मी पड़ने लगी है, ऐसे में आए दिन फाॅल्ट आदि की समस्या हो रही है। वहीं तेज हवा चलने पर कभी- कभी लाइन भी टूट रही हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बमुश्किल दस घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। गर्मी में आपूर्ति न मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति भरपूर मिले, इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। कभी-कभी फाॅल्ट के कारण दिक्कत हो जाती है।
राजकुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed